CPIM ने शिमला शहरी सीट से टिकेंद्र सिंह पंवर के नाम पर लगाई मुहर, टिकट फाइनल

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 अक्तूबर – नितिश पठानियां

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से टिकेंद्र सिंह पंवर को प्रत्याशी बनाया है। यह जानकारी पार्टी के राज्य सचिव डॉ ओंकार शाद ने दी।

टिकेंदर सिंह पंवार सीधे चुनावों में जीतकर शिमला शहर के उप महापौर रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में शिमला शहर में विकास के लिए कई पहलकदमियां शुरू हुई थी।

टिकेंद्र पंवर वर्ष 1988 में छात्र आंदोलन से जुड़े व एसएफआई के राज्य स्तरीय नेता बने। वह युवाओं के संगठन डीवाईएफआई के राज्य सचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। टिकेंद्र  किसान संगठन हिमाचल किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष रहे। वह सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल के सदस्य भी रहे।

नगर निगम शिमला में उप महापौर के पद पर रहते हुए, उन्होंने शिमला शहर के लिए अनेकों यादगार कार्य किये जिसमें स्मार्ट सिटी, आजीविका भवन, टूटू सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, शहर में अनेकों पार्किंगों की स्थापना के लिए अग्रणी भूमिका शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...