CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन बेहद उत्साह और सादगी के संगम के साथ मनाया।

शिमला स्थित उनके सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में सुबह से ही समर्थकों, मंत्रियों और विधायकों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा और समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर की उपस्थिति में 62 किलो का विशाल केक काटकर अपने जीवन के 62वें वर्ष में प्रवेश किया।

जश्न के दौरान कुछ विशेष दृश्य देखने को मिला। जैसे ही सीएम ने केक काटा, हेलीकॉप्टर ड्रॉपिंग ड्रोन के जरिए उन पर फूलों की बारिश की गई। जश्न के बीच कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जमकर नाटी डाली।

गौरतलब है कि सीएम ने हाल ही में विधानसभा में उन्हें मंत्री बनाने का ऐलान किया था। खुद मुख्यमंत्री ने भी समर्थकों के साथ नाटी डालकर खुशी साझा की।

जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मियों द्वारा आयोजित एक मैराथन में भाग लिया और प्रदेशवासियों को फिट रहने का संदेश दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...