Breaking News: सड़क हादसे में भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी सहित सात लोग घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के बाहू में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी सहित सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाहू से एक कार में विधायक सुरेंद्र शौरी बंजार की ओर आ रहे थे। यह सभी बालों के पांजो पर्व में शरीक होने गए थे। बाहू के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे लुढ़क गई।

हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस में बंजार अस्पताल लाया गया। हादसे में घायल हुए लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि विधायक सुरेंद्र शौरी किसी और की गाड़ी में सफर कर रहे थे। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...