BREAKING NEWS: मंडी के कोटली में स्‍कूल वाहन खाई में गिरा, 15 बच्‍चे घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के कोटली में सुबह ही बड़ा हादसा पेश आया। कोटली के साथ लगते कुम्हारड़ा में स्कूल वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में वाहन में सवार सभी 15 बच्चे घायल हो गए। मंडी ओर धर्मपुर हलके के बीच यह हादसा हुआ। एंबुलेंस तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई व बच्‍चों को अस्‍पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है तीन बच्‍चों को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्‍य को मामूली खरोंचे आई हैं। हादसे के तुरंत बाद चीखो पुकार मच गई। बच्‍चों का वाहन खाई में लुढ़कता देख गांववासी तुरंत मदद के लिए दौड़े। गनीमत रही है कि बच्‍चों की हालत ज्‍यादा खराब नहीं है। पुलिस व प्रशासन की ओर से रेस्‍क्‍यू अभियान चलाया गया है।

बताया जा रहा है कि चालक ने ढलान में गाड़ी खड़ी की थी और खुद बाहर निकल गया था। गाड़ी न्यूटल होकर चल पड़ी और सड़क से नीचे गिर गई। स्कूल बस में सहायक न होने की बात भी सामने आई है। हालांकि इन सब बातों से पुलिस जांच के बाद ही परदा उठ पाएगा। हादसे के बाद बच्‍चों के स्‍वजनों में भी भारी आक्रोश है व पुलिस से पुख्‍ता जांच की मांग की गई है।

पुलिस व प्रशासन भी तुरंत मौके पर पहुंच गया था व हादसे के कारणाें की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी स्‍कूल वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। करीब तीन साल पहले नूरपुर में स्‍कूल बस खाई में गिर गई थी, जिसमें कई मासूम बच्‍चों की मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...