BREAKING: हिमाचल में बड़ा हादसा, सैंज घाटी में खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 12 की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़का हादसा हुआ है. कुल्लू में सवारियों से भरी बस खाई में गिर गई है. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और अन्य घायल हैं. तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल, पुलिस मौके के लिए गई है और राहत और बचाव किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले की सैंज घाटी के न्यूली शेंशर सड़क पर जंगला नामक स्थान पर यह दर्दनाक बस हादसा हुआ है. अब तक 12 लोगों की मौत हुई है. 3 घायलों को 108 एम्बुलेंस में सैंज सीएचसी भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ है. ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया है. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि सड़क परमलबा गिरा था और ड्राइवर बस को साइड से निकाल रहा था.

इस दौरान बस सड़क से नीचे जा गिरी और नीचे दूसरी सड़क पर किनारे पर अटकी. हादसा काफी ऊपर से गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए. बस में 20 से ज्यादा लोगों के सवार होने की सूचना है.

बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 से अधिक लोग सवार थे।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।  वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को  50-50 हजार: पीएमओ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...