B.SC नर्सिंग तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित, माता पद्मावती कॉलेज की नेहा ने प्रदेश में किया टॉप

--Advertisement--

B.SC नर्सिंग तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित, माता पद्मावती कॉलेज की नेहा ने प्रदेश में किया टॉप

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी द्वारा बी.एससी. नर्सिंग तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। कॉलेज का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

इस परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा नेहा चौहान पुत्री यशपाल ने प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि मुस्कान पुत्री महेंद्र सिंह ने नवां स्थान हासिल कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है। कॉलेज स्तर पर भी छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।

नेहा चौहान ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने द्वितीय स्थान तथा सुहानी पुत्री बलदेव चौहान व सुनिधि पुत्री कृष्ण लाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। कॉलेज के अध्यक्ष अनिल जैन, सेक्रेटरी सचिन जैन एवं प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस सहित समस्त स्टाफ ने सभी छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन के बोल 

अध्यक्ष अनिल जैन ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारी छात्राएं न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाएं देकर नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। यह केवल माता पद्मावती कॉलेज ही नहीं, बल्कि सिरमौर जिले के लिए भी गर्व का विषय है।” उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...