Asia Body Building Championship: हिमाचल के पांवटा में चुनी जाएगी भारतीय बॉडी बिल्डिंग टीम

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए गुरु की नगरी पांवटा साहिब में भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। रविवार को पॉल पैराडाइज रिजॉर्ट में ट्रायल होंगे। इसके लिए देश भर के सैकड़ों पुरुष और महिला खिलाड़ी पांवटा साहिब पहुंच गए हैं।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन (आईबीबीएफ) के अध्यक्ष एवं अर्जुन अवार्डी टीवी पॉल और उपाध्यक्ष प्रेम चंद डोगरा ने कहा कि देशभर से करीब 300 प्रतिभागी पांवटा साहिब पहुंचे हैं।

इस बार हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय टीम के ट्रायल के लिए चुना गया है। मालदीव में 15 से 25 जुलाई तक एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता-2022 होगी। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप-2022 होगी।

एशिया चैंपियनशिप के लिए भारत की अलग-अलग महिला, पुरुष और पैरा वर्ग की 51 श्रेणियों में टीमें भाग लेंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 53 श्रेणियों में भारत की बॉडी बिल्डिंग टीमें हिस्सा लेंगी।

देवभूमि हिमाचल के गुरु की नगरी पांवटा साहिब में इंडियन टीम के चयन का मकसद युवाओं का ध्यान नशे से दूर रहने और बॉडी बिल्डिंग की तरफ केंद्रित करना है।

आईबीबीएफ राष्ट्रीय इकाई की महासचिव हीरल सेठ और चेतन राठौर ने कहा कि रविवार को सभी वर्गों की भारतीय टीम के लिए ट्रायल होंगे। चयनित टीम एशिया चैंपियनशिप के लिए भेजी जाएगी।

आयोजन करवाने वाली शेपअप फिटनेस पांवटा साहिब का भी आईबीबीएफ ने आभार जताया है। अवनीत तिवारी, विक्रमजीत सिंह व विपुल शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...