ABVP प्रदेश के 18 संगठनात्मक जिलों में 12-23 जनवरी तक करेगी सम्मेलन

--Advertisement--

Image

 शिमला, 26 दिसंबर – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में प्रत्येक जिला में जिला सम्मेलन करेगी‌। ABVP के स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित में कार्य करने वाला छात्र संगठन है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या उजागर ही नहीं, बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य भी करती है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े है। यह बात शिमला में ABVP ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।

ABVP के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह 75वां वर्ष है। आज स्कूल से लेकर आईटीआई व सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है। ABVP देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करेगी।

यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी से 23 जनवरी तक होंगे। जिनमें 24 हजार के करीब छात्र भागीदार बनेगें। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई व सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों के आईटीआई छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। इन जिला सम्मेलनों में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिला के अंदर प्रत्येक शिक्षण संस्थान के छात्र भाग लेंगे।

सम्मेलनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी। अपने अपने जिला में लोकल फार वोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...