केबीसी में जीते पैसों से पिता की दुकान की मुरम्मत करवाएगी ककीरा की अंकिता

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर हॉट सीट पर पहुंची चंबा जिला के ककीरा की अंकिता शर्मा के साथ शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ढेर सारी बातें की।

अंकिता शर्मा अमिताभ बच्चन के लिए एक खास तोहफा भी लेकर आईं थीं जो उन्होंने सभी के सामने दिया। ये गिफ्ट पाकर बिग बी बहुत खुश हो गए।

अंकिता ने शो की शुरुआत करने से पहले बिग बी से पूछा कि क्या वह अपने माता-पिता का आशीर्वाद ले सकती हैं? उसके बाद उन्होंने बिग बी को खास गिफ्ट दिया।

अंकिता ने शो की शुरुआत करते ही बिग बी को हिमाचली टोपी और स्कार्फ दिया। इसके साथ ही उन्होंने बिग बी से ये टोपी और स्कार्फ पहनने की रिक्वेस्ट भी की जिसे सहर्ष स्वीकार कर उन्होंने हिमाचली टोपी को पहना। अंकिता ने इस शो में सवालों के सटीक जवाब देते हुए 6 लाख 40 हजार रुपये की धनराशी जीती।

हिमाचल प्रदेश के ककीरा की रहने वाली अंकिता अपनी गिफ्ट शॉप चलाती हैं। शो में कुछ सवालों के बाद बिग बी ने अंकिता से पूछा कि वह कुछ खाना-वाना बना लेती हैं? अंकिता ने जवाब दिया- हां, मुझे खाना बनाना आता है लेकिन सिंपल खाना जैसे दाल, चावल या सब्जी मेरी मां बनाती हैं।

मैं स्पेशल खाना पास्ता या मोमोज बनाती हूं। अंकिता को बीच में टोकते हुए बिग बी कहते हैं कि मैंने ये मोमोज का नाम बहुत सुना है लेकिन मुझे नहीं पता ये मोमोज क्या है। इस पर अंकिता कहती हैं कि वह उनको मोमोज बनाकर खिलाएंगी।

इस पर बिग बी कहते हैं कि इतना लंबा इंतजार कौन करेगा। ये बहुत ही अजीब नाम है मोमो। आपक मुंह का टेस्ट चला जाएगा जब कोई आपसे कहेगा मोमो खाओगे।

अंकिता ने केबीसी में सवालों के जल्दी-जल्दी जवाब दिए लेकिन अपनी तीनो लाइफ लाइन गँवा चुकी अंकिता शर्मा बारह लाख 50 हजार रुपये के प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ रही और उन्हें 6 लाख 40 हजार रुपये से ही संतोष करना पड़ा ।

जब उनसे बिग बी ने पूछा गया कि तुम इस पैसे का किया करोगी तो अंकिता ने बताया कि सब से पहले बरसात से जो मेरे पिता का जो दुकान हिस्सा को जो नुकसान हुआ है पहले उनको बनाऊंगी फिर बचे हुए पैसों को अपने लिये रखूंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...