मिड डे मील वर्करों की मांगों या वेतन वृद्धि पर ध्यान नहीं दिया तो चुनावों का करेंगे वहिष्कार

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – शिव गुलेरिया

मिड डे मील वर्कर यूनियन सीटू इकाई जिला कांगड़ा का जिला सम्मेलन अक्षय मैरिज पैलेस चाहड़ी नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में अलग अलग शिक्षा खंडों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सम्मेलन में सीटू के जिला अध्यक्ष केवल कुमार और किसान सभा जिला कांगड़ा के सचिव विशेष रूप से शामिल हुए सम्मेलन में मिड डे मील वर्कर की समस्याओं व संगठन पर मुख्य रूप से चर्चा हुई ।

सभी प्रतिनिधियों ने अपने अपने शिक्षा खंडों में आ रही समस्याओं पर चर्चा की और अपनी मांगों को मुख्य मुद्दा बनाकर गंभीरता से चर्चा की और कहा कि मिड डे मील वर्कर का कार्य समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का है परन्तु लगभग जिला के सभी स्कूलों में सुबह 9 बजे से शाम तीन और चार बजे तक काम करवाया जाता है।

मिड डे मील वर्कर स्कूल खोलता भी है और छुट्टी के बाद बन्द भी करना पड़ता है क्योंकि ज्यादातर स्कूलों में चपरासी ही नहीं है। तो सारा काम मिड डे मील वर्कर से ही करवाया जाता है। अगर मिड डे मील वर्कर विरोध करता है, तो शिक्षकों द्वारा धमकी दी जाती है कि नौकरी से हटाने की। हलांकि मिड डे मील वर्करों का पूरे प्रदेश में शेड्यूल बना हुआ है।

इसके अलावा चर्चा में पाया गया कि हालांकि खाना बनाने का राशन अध्यापक द्वारा दिया जाता है लेकिन कभी खाना बच जाए और मिड डे मील वर्कर बचा हुआ खाना अगर घर ले जाए तो अध्यपकों द्वारा खाना चोरी करने का भी इल्जाम से पड़ता है मिड डे मील वर्करों ने अन्य मांगों पर भी चर्चा की और कहा कि =

1 मिड डे मील वर्कर को सरकार का कर्मचारी बनाया जाए उसको शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाय ओर पहचान पत्र दिया जाय।
2, साल में दो वर्दी दी जाए और जूते दिए जाएं ।
3. मिड डे मील वर्कर को जब तक पक्का कर्मचारी नहीं बनाते हैं तब तक हिमाचल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 10500 रुपए मासिक दिया जाय और वर्ष में बारह महीनों का वेतन दिया जाय।
4. मिड डे मील वर्करों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की छुट्टियां दी जाए जो अन्य दूसरे कर्मचारियों को दी जाती हैं
5. मिड डे मील में कार्यरत महिला कर्मियों को प्रसूति अवकाश वेतन सहित दिया जाय।
6. सभी मिड डे मील वर्करों को स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल किया जाए।
7. सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या और पढ़ाई का स्तर बेहतर करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाया जाय।

मिड डे मील वर्कर को 25 बच्चों की शर्त का नाम लेकर सरकार व अध्यापकों द्वारा डराना व धमकाना बन्द किया जाय।
मिड डे मील वर्करों को सेवानिवृति पर कम से कम दो लाख रूपए दिए सम्मान के साथ दिए जाएं। इन सभी मांगों पर चर्चा हुई और अगले तीन वर्ष के लिए जिला कांगड़ा कमेटी का गठन किया गया ।

जिसमे जिला कांगड़ा प्रधान सरिता देवी को चुना गया।जिला महासचिव रमना देवी और कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी रीना देवी को दी गई इसके अलावा रीता देवी ,हरीश कुमार को जिला उपप्रधान तथा उर्मिला देवी,ओमप्रकाश को सहसचिव चुना गया ।इसके।अलावा छ साथियों को जिला कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया ।कुल इक्कीस सदस्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

नव चयनित जिला मिड डे मील वर्कर यूनियन कार्यकारिणी ने सामूहिक बयान में कहा कि हिमाचल सरकार ने मिड डे मील वर्करों की मांगों या वेतन वृद्धि पर चुनाव से पहले ध्यान नहीं दिया तो मिड डे मील वर्कर चुनावों का वहिष्कार करेंगे और अपनी मांगो को केंद्रित करते हुए आंदोलन तेज करेंगे।

केवल कुमार जिलाध्यक्ष सीटू जिला कांगड़ा इकाई
फोन =9418877456

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...