मंदिर की सराय में शरण लिए हरियाणा के दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 26 अगस्त – आदित्य 

जिला मुख्यालय कुल्लू से दस किलोमीटर दूर भुंतर में एक मंदिर में शरण लिए दो हरियाणा के युवकों से पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक शहर के एक मंदिर में शरण लिए हुए हैं, और उनके पास चिट्‌टा है।

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार मंदिर के सराय भवन में दस्तक दी और दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्‌टा को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों युवक राधा-कृष्ण मंदिर की सराय के कमरे में ठहरे हुए थे। चिट्टा के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान दीपक मलिक (26) पुत्र पवन निवासी गांव व डाकघर खराऊड तहसील व थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा व आशीष सिंघल (25) पुत्र दिलेस सिंघल निवासी गांव व डाकघर खराऊड तहसील व थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।

दोनों के कब्जे से 43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच का जिम्मा के SI धीरज सैन को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...