नौकरी के नाम पर 16 लाख रुपए ठगने वाले दोनों आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार 

विकास खंड परागपुर की पंचायत बणी के गांव मटउमरां के दो सगे भाइयों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को देहरा न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

रक्कड़ पुलिस के कार्यवाहक प्रभारी एएसआई रघुजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों को देहरा न्यायालय में पेश किया।

बता दें कि सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर आरोपियों ने पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत दो युवकों से करीब 16 लाख रुपये लिए थे।

इस मामले में एक आरोपी रामचंद नालागढ़ निवासी तो वहीं दूसरा नरेश मंडी का रहने वाला है। विकास खंड परागपुर की पंचायत बणी के गांव मटउमरां के दो सगे भाइयों ने इस संबंध में रक्कड़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...