
हिमखबर – चम्बा टीम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भटियात ब्लॉक कांग्रेस द्वारा” आजादी गौरव यात्रा”(चौथा चरण) कुड्डी से मठोलू तक पदयात्रा निकाली गई।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह पठानिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
भटियात ब्लॉक कांग्रेस, भटियात युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस भटियात एनएसयूआई और सभी फ्रंटल सगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
