हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

एसडीएम शाहपुर मुरारी लाल ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत।

शाहपुर – नितिश पठानियां

हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी शाहपुर मुरारी लाल ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की साथ ही भारतीय बेट लिफ्टिंग टीम के मैनेजर प्रदीप, ब्रिज शर्मा डायरेक्टर यूएसपीटीओ प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश वातायन सीएफओ सीम्प्लेक्स विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रबंधक दुष्यंत , चेयरमैन रमन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य अर्जुन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया । वहीं मुख्यतिथि ने विभिन्न विभागों में प्रवेश प्राप्त कर चुके सभी छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हाइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा पढ़ाई के साथ समय समय पर के सामाजिक गतिविधियां करवाई जाती है जोकि सराहनीय हैं।

वहीं प्रदीप शर्मा हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के मैनेजर ने बताया की पढ़ाई के साथ साथ खेलों का अपना एक अलग महत्व है उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से भी हम देश सेवा कर सकते हैं उन्होंने छात्रों को खेल कूद में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को पहचान की बात की।

वहीं ब्रिज शर्मा ने कहा कि हाइट महाविद्यालय के बहुत से छात्र आज सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों में कार्यरत हैं जो कि हम सब के लिए गौरव की बात है विद्यार्थियों की उपलव्धि से नए छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...