
भलाड – शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अन्तर्गत मन्दिर सिद्ध बाबा शिव्वो थान भरमाड में आज रविवार को बाबा जी का चतुर्थ मेला हुआ।
जिसमें भक्तों ने बाबा शिब्बो थान की परिक्रमा करके बाबा शिब्बो थान का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस पावन अवसर पर वैद महन्त तिलक राज ने 30 वें भंडारे का आयोजन किया ।
इस अटूट लंगर में मेला में आए हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया सभी आए श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ शीश नवाते हुए अपने परिवार की सुख -शांति की कामना की और बाबा शिव्वो थान के दर्शन किए।
