
भलाड – शिबू ठाकुर
पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जम कर बरसे। वहीं चौधरी चंद्र कुमार वनतुंगली के लोगों के साथ मिले और लोगों की समस्याएं सुनी और भाजपा सरकार पर खूब बरसे क्योंकि झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फेल हो चुके है।
सरकार मात्र कागजों में ही अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। आम जनता की समस्याओं से विधायक अर्जुन ठाकुर का कोई लेना-देना नहीं है। नए-नए षड्यंत्र रच कर भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस की विचारधारा रही है सबको साथ लेकर चलना।
जानबूझकर भाजपा सरकार महंगाई पर काबू नहीं कर रही है। सरसों का तेल, दालें, रिफाइन महंगाई के नए रिकार्ड बना रहे हैं। खाने-पीने का ज्यादातर सामान आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। वहीं आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ चुके हैं ।
वहीं पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार ने कहा की ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर कांग्रेस के बनाएं भवनों पर अपने नाम पटीका लगा रहे हैं और खुब रंग रोबन करवा रहे हैं। वहीं सिविल अस्पताल में ज्वाली में कई स्टाफ के पद खाली पड़े हुए हैं , जो विधायक को दिखाई नहीं दे रहे।
जो भी ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने पांच सालों में जितने शिलान्यास किए आज तक किसी का भी काम नहीं लगा या यूं कहें की विधायक महोदय अपने नाम की पटीका लगाने में व्यस्त है।
