होटल मैनेजमेंट में छाए एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्र 

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए बैचलर इन होटल मैनेजमेंट के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं ।

बृहस्पतिवार को ही घोषित हुए इस परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका मेहता ने 82.57 प्रतिशत अंक लेकर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

इसके साथ ही अतुल ठाकुर ने 80.86 प्रतिशत अंक लेकर महाविद्यालय में द्वितीय स्थान तथा एकांश शर्मा ने 79 प्रतिशत अंक लेकर महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विशेष बातचीत में प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि गत सत्र में ही महाविद्यालय में बैचलर इन होटल मैनेजमेंट का कोर्स शुरू किया गया था ।

पहले ही सत्र में इस तरह के परीक्षा परिणाम ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है और इसके लिए हमारे इस महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र बधाई के पात्र हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...