सभी पंचायतों में बूस्टर डोज के लिए आयोजित किए जाएंगे विशेष सत्र: डीसी कांगड़ा

--Advertisement--

Image

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सत्र का शेडूयल कर दिया गया है जारी

धर्मशाला, 24 जुलाई – राजीव जसबाल 

कांगड़ा जिला में प्रत्येक पंचायत में कोविड की बूस्टर डोज लगाने के लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। सप्ताह में छह दिन बूस्टर डोज के लिए सेशन आयोजित किए जाएंगे। तीस सितंबर तक सभी पात्र नागरिकों को बूस्टर डोज निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि जिला के सभी प्रमुख मंदिरों, बस स्टैंड तथा मेला स्थलों पर बूस्टर डोज के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे इसके साथ महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में भी मिशन मोड में बूस्टर डोज लगाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने विभागों के सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें ताकि बूस्टर डोज से कोई भी वंचित नहीं रहे।

 

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है इसके चलते ही कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है और बूस्टर डोज लगाने के लिए भी नागरिकों को जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...