चंबा में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने से युवा वर्ग में सरकार के प्रति रोष, युवाओं ने सरकार के विरुद्ध खोला मोर्चा

--Advertisement--

Image

चंबा – भूषण गुरुंग

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने से युवा वर्ग में सरकार के प्रति रोष है। आक्रोषित युवाओं ने अब सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। युवा वर्ग सड़कों पर उतर आया है और धरना प्रदर्शन कर रहा है।

युवाओं ने कहा कि वर्ष 2021 में उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए ग्राउंड उत्तीर्ण किया था। लेकिन उसके बाद आज दिन तक लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है।

अब सरकार ने पुरानी भर्तियों को रद्द कर अग्निपथ स्कीम के तहत भर्तियां करने का निर्णय लि है जोकि युवाओं के साथ अन्याय है।

केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया है, जिसमें सेना में भर्ती चार साल के लिए करने के नियम हैं। चार साल बाद 75 फीसदी युवाओं को रिटायरमेंट व एक मुश्त राशि देकर सेना की सेवाओं से अलग कर दिया जाएगा।

इस योजना के तहत पेंशन व अन्य वह सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी जो पूर्व सैनिकों को मिलती हैं। ग्राउंड उत्तीर्ण करने के लिए उन्होंने दिन- रात कठिन परिश्रम किया है।

उन्होंने मांग की है कि पुरानी भर्ती को रद्द न किया जाए और ग्राउंड उत्तीर्ण करने वालों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...