हिमाचल : जंगल में चल रही रेव पार्टी में खाकी की दस्तक, चरस व कोकीन बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 05 जून – आदित्य

पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलगा के साथ लगते जंगल में रेव पार्टी चल रही थी। पार्टी में जमकर नशा परोसा जा रहा था और यहां युवक व युवतियां म्यूजिक पर डांस पार्टी कर रहे थ।

वहीं इस पार्टी में हड़कंप उस समय मच गया, जब यहां अचानक पुलिस ने दस्तक दे दी। पुलिस ने युवकों के पास से चरस कोकीन समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार बीती शनिवार रात को पुलगा के साथ लगते जंगल में रेव पार्टी चल रही थी। जिसमें 75 से 80 युवक युवतियां शामिल थे। ये सभी म्यूजिक पर डांस पार्टी कर रहे थे। पार्टी में नशा भी खूब परोसा जा रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम के आयोजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 6 बडे स्पीकर, एक लैपटॉप, एक मिक्सर, 3 एम्पलीफायर, एक जनरेटर व 1 हैड फोन को अपने कब्जे में लिया है। पार्टी में मौजूद कुछ युवाओं से पुलिस ने तलाशी के दौरान चरस और कोकीन सहित अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।

एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस दौरान पारनेम सर्व पुत्र जवायसन (मणिपुर) के कब्जा से 4.58 ग्राम चरस तथा रघुवीर पुत्र राम लाल निवासी भुंतर (कुल्लू)  के कब्जे से  0.47 ग्राम एमडीएमए, 1.94 ग्राम कोकीन व 6.48 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...