बिलासपुर में दो निजी वॉल्वो बसों की टक्कर, कटा चालक का हाथ

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 06 जून – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। तजा मामले में राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 छडोल के पास दो वोल्वो बस की टक्कर हो गई। हादसे में चालक का हाथ कट गया हैं। घायल को PGI रेफर कर दिया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजे चंडीगढ़ मनाली हाइवे के छड़ोल नामक स्थान पर हुआ। दो निजी वॉल्वो बसों में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर की बाजू कट गई हैं जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायल वॉल्वो बस चालक को पीजीआई रैफर कर दिया गया हैं। वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा हैं कि एक निजी वॉल्वो बस मनाली तो दूसरी दिल्ली जा रही थी।

उधर,  हादसे के बाद जिला में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। घायल मरीज को ऐसे आपातकालीन 108 वाहन में चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया, जिसमें हूटर ही नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...