दिल्ली जा रही HRTC की चलती वॉल्वो बस में भड़की आग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 06 जुलाई – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की चलती वॉल्वो बस में अचानक आग लग गई। घटना देर रात की हैं। दिल्ली जा रही बस के इंजन में चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर अचानक आग लग गई। घटना में फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार बस सवारियों से भरी हुई थी। आग लगते ही बस को किनारे रोक दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया। बिलासपुर और स्वारघाट के बीच कल्लर नामक जगह पर यह हादसा हुआ। आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस स्वारघाट से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान जब बस में से धुआं उठता देखा गया तो ड्राइवर ने तुरंत ही बस रोकी और सवारियां बाहर उतर गई। गनीमत रही कि समय रहते आग लगने का पता चल गया अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...