हिमाचल में पति का दोस्त निकला हैवान, शादी की एलबम देखने के बहाने घर में घुसा और कर दिया दुष्‍कर्म

--Advertisement--

Image

ब्यूरो रिपोर्ट 

जिला शिमला के रोहड़ू उपमण्डल में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ उसके के पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है।

पीड़िता जब घर पर अकेली थी, तब उसके पति का दोस्त किसी काम के बहाने घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के तहत चिड़गांव थाना क्षेत्र की है।

पीड़िता ने क्षेत्र में ही रहने वाले अपने पति के दोस्त राकेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला के मुताबिक घटना वाले दिन 3 जून को जब वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपित शादी की एलबम देखने के बहाने उसके घर में घुसा।

उसने कमरे को बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

आरोपित 29 साल का अविवाहित युवक है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

आरोपित के विरुद्ध आइपीसी की धारा 376 व 342 के तहत केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...