रिपेयरिंग के दौरान HRTC बस में भड़की आग, दो झुलसे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में रविवार शाम आग भड़क गई। अग्निकांड की इस घटना में वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने से पहले एक बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई, जबकि दूसरी बस का कुछ हिस्सा जला।

इस दौरान एचआरटीसी के दो मैकेनिक भी आंशिक रूप से झुलस गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एचआरटीसी प्रबन्धन से मिली जानकारी के मुताबिक चौपाल से शिमला आई एचआरटीसी बस को चालक रिपेयर के लिए वर्कशॉप में लाया। एचआरटीसी के दो मैकेनिक बस की रिपेयरिंग में जुटे थे कि शाम करीब 4 बजे अचानक बस ने आग पकड़ ली।

आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटों ने साथ खड़ी बस को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान दोनों मैकेनिक भी झुलस गए। बालूगंज दमकल केंद्र से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एचआरटीसी ग्रामीण के आरएम विनोद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक बस पूरी तरह जल चुकी है, जबकि दूसरी आंशिक रूप से जली है।

उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आकर झुलसने वाले एचआरटीसी के दो कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...