कांजू पीर दंगल खबली मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. राजेश शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

--Advertisement--

Image

देहरा/ हिम खबर/ शिव गुलेरिया

देहरा विस क्षेत्र के खबली में बाबा कांजू पीर छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मेले और त्योहार समृद्ध संस्कृति, परम्परा एवं रीति-रिवाजों के परिचायक हैं।

विविधता में एकता के प्रतीक मेले और उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने को बल मिलता है, साथ ही साथ नई पीढ़ी को हमारी स्मृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है।

मेलों के आयोजन से भाईचारा, सद्भाव कायम रहता है। मेले ग्रामीण समाज को जीवंत बनाते है । उन्होंने कहा कि पहले के समय में मनोरंजन के साधन बहुत ही कम होते थे। ऐसे में इन मेलों के माध्यम से लोग आपस में मिलते थे और अपना मनोरंजन करते थे।

उन्होंने कहा कि हालांकि आज का जमाना आधुनिकता की दौड़ में शामिल हो चुका है, लेकिन फिर भी यह मेले हमे हमारी संस्कृति की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से लोग एक दूसरे से मिलते हैं और अपने सुख दुख सांझा करते हैं।

इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...