यूपीएससी की प्रारिम्भक परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों के आस-पास शोर-शराबे व रैलियों पर प्रतिबंध

--Advertisement--

Image

मंडी, 4 जून – नरेश कुमार

संघ लोक सेवा आयोग ;यूपीएससीद्ध की 5 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के दृष्टिगत मंडी में विशेष प्रबंध किए गए हैं ।

जिला में बनाए दोनों परीक्षा केंद्रों-राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी और राजकीय आईटीआई मंडी के आस-पास किसी भी प्रकार के शोर-शराबे और रैलियों इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है ।

यह प्रतिबंध 5 जून को प्रातः 7 बजे से सायं 6.30 बजे तक लागू रहेंगे । उपमंडलाधिकारी, मंडी सदर रितिका जिंदल ने इसे लेकर धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं ।

आदेश के मुताबिक राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी और राजकीय आईटीआई मंडी के आस-पास प्रातः 8 बजे से सायं 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनैतिक कार्यक्रम, जलूस, रैली, नारे, हड़ताल इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा ।

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के समीप प्रातः 7 बजे से सायं 6.30 बजे तक लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहेगी । परीक्षा केंद्रों के आस-पास प्रातः 7 बजे से सायं 6.30 बजे तक निर्माण तथा अन्य तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर रोक रहेगी ।

इसके अलावा 5 जून को उपरोक्त दोनों परीक्षा केंद्रों के समीप किसी भी प्रकार के अस्त्र अथवा शस्त्र व गोला बारूद को लेकर चलने की मनाही रहेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...