महिला ने जेठ पर लगाया कपड़े फाड़ने और अभद्र व्‍यवहार करने का आरोप, जान से मारने की भी धमकी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना महिला सदर के तहत एक महिला ने अपने जेठ व भतीजों पर अभद्र व्यवहार करने व इज्जत लूटने का प्रयास करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि गत पहली जून को वह अपने घर के बाथरूम में बर्तन साफ करने जा रही थी तो पीछे से उसके जेठ व उसके दोनों लड़कों ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा जमीन पर गिराकर अभद्र व्यवहार किया।

महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है तथा अकसर घर से बाहर रहता है। ऐसे में उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

महिला का कहना है कि यह लोग मुझे अभद्र भाषा का प्रयोग करके भी संबोधित करते हैं। पीड़िता ने बताया कि पति और बेटे को भी मारने की धमकी देते हैं। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...