भाजपा पार्षद नीलम सैनी के बेटे का सड़क हादसे में निधन, स्किड हुई स्कूटी

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

शहर में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। 24 साल के युवक अभिषेक सैनी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शहर के वार्ड नंबर 3 की पार्षद नीलम सैनी व कारोबारी सूरज सैनी के बेटे के आकस्मिक निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा रात 12 बजे के आसपास गुरुद्वारा साहिब पार्किंग के ठीक सामने हुआ। हालांकि हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह सामने आ रहा है कि अभिषेक स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली गेट से नीचे की तरफ जा रहा था, इसी दौरान स्कूटी स्किड हो गई।

इसके बाद स्कूटी विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में अभिषेक काफी जख्मी हो गया। तुरंत ही उसे घायल अवस्था में डॉ वाईएस परमार मेडिकल पहुंचाया गया, जहां अभिषेक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी जानकारी मिल रही है कि 108 एम्बुलेंस बीती रात को रुकड़ी से एक मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज आ रही थी। हादसे के बाद इसी एम्बुलेंस में अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे में एम्बुलेंस सवार एक मरीज को भी चोटें आई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

दर्दनाक हादसा दिल्ली गेट बस स्टॉप से महज़ 50 मीटर आगे हुआ। शहर में अभिषेक सैनी के निधन पर शोक की लहर है। भगवान से अभिषेक की आत्मा को शांति  व दुखद घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना भी की जा रही है।

बता दें कि दिवंगत अभिषेक सैनी के दादा रणधीर सैनी शहर के एक जाने-माने कारोबारी हैं। वह लंबे अरसे से भाजपा में सक्रिय हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...