पुलिस की SIU से चार लाख रुपये मांगने पर पिता, पुत्र सहित तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कुल्लू पुलिस के विशेष जांच दल (SIU) से चार लाख रुपये की मांग करने पर पिता, पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों की पहचान मनाली तहसील के तहत शलीण गांव निवासी खीम राम व सतीश कुमार और क्लाथ निवासी सुशील शर्मा के रूप में हुई है।

खीम राम के बेटे सतीश कुमार ने 29 मई को एसआइयू से कहा कि वह एक चिट्टा तस्कर को पकड़वाना चाहता है। सतीश 30 मई को एसआइयू का 50 हजार रुपये का मोबाइल फोन लेकर गायब हो गया।

बाद में पता चला कि वह खुद चिट्टे के सेवन का आदी थी। एसआइयू ने उसके पिता खीम राम से संपर्क कर सतीश का पता चलने पर सूचित करने को कहा।

खीम राम, सतीश व सुशील ने एसआइयू के खिलाफ षड्यंत्र रचा। सतीश कहीं छुप गया। उसके पिता ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि उनके बेटे को तस्करों को पकडऩे के लिए पुलिस ले गई थी। उस दिन से उनका बेटा गायब है जिसकी तलाश की जाए।

पुलिस लगातार सतीश को तलाश करती रही मगर उसका पता नहीं चल पाया। खीम राम व सुशील ने एसआइयू से संपर्क कर पांच लाख रुपये इस शर्त पर मांगे कि पैसे मिलने पर वे उच्च न्यायालय से याचिका वापस ले लेंगे। यह रकम बाद में चार लाख रुपये तय हुई।

एसआइयू ने इस संबंध में पुलिस थाना मनाली में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को पकडऩे की योजना तैयार की। मनाली के क्लाथ में शुक्रवार को चार लाख रुपये लेने के लिए खीम राम व सतीश शर्मा गए।

क्लाथ के कपिल मुनि मंदिर के बगीचे में पैसे देने की बात तय हुई थी। कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने आरोपितों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया और खीम राम व सुशील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

सतीश कुमार को थोड़ी दूरी पर छुपाया गया था जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...