बहाने से सहेलियों के साथ शापिंग की जिद्द, शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हन फरार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी का गिरोह सक्रिय हो गया है. सिरमौर जिले के पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने हरियाणा निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के करनाल के ओम प्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दो बेटे हैं. बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे कमल की शादी नहीं हुई.

उसने बताया कि कमल की शादी के लिए वह लड़की की तलाश में था. कुछ दिन पहले उसे करनाल से एक आदमी ने रेखा नामक महिला का मोबाइल दिया. उस आदमी ने बताया कि यह महिला विकासनगर एटनबाग जिला देहरादून उत्तराखंड की रहने वाली है.

ओम प्रकाश ने महिला से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया. महिला ने इसे बताया कि शादी करवाने के 1,00,000 रुपये लगेंगे और इस पर वह सहमत हो गया. इसके बाद ओम प्रकाश ने अपने बेटे की की फोटो भेज दी.

वहीं, महिला ने उन्हें लड़की की फोटो भेजी.  परिवार वालों ने फोटो देखकर रजामंदी से फोन पर सूचित किया कि लड़की ठीक है. 3 मई 2022 को पावंटा साहिब के विश्वकर्मा मन्दिर शादी तय हुई.

पावंटा साहिब में हुई शादी

3 मई को दोनों पक्षों के लोग पावंटा साहिब पहुंचे और ओमप्रकाश के साथ बेटा कमल और पवन, लड़की ऊषा कुमारी आए थे. उधर, लड़की की तरफ से महिला रेखा और उसकी सहेली सोनू और साथी रवि, कार्तिक अग्रवाल, रेखा, कांता, प्रमिला, सोनू और होने वाली दुल्हन रानिता मन्दिर पहुंचे गये।

यहां पर कमल और रानिता की शादी की गई. बाद में शादी को लेकर तय एक लाख रुपये दिये गए. इस दौरान रेखा ने 11,000 रुपये और इनाम के तौर पर मांगे.  दुल्हे के भाई पवन कुमार के गूगल-पे से पैसे कर ट्रांसफर किए.

शादी के कुछ घंटे बाद ही फरार हो गए

शादी की रस्म पूरी होने के बाद रेखा और कार्तिक अग्रवाल अपने स्कूटी पर बैठकर चले गए. बाद में रेखा की सहेली सोनू मन्दिर में ड्रामा करने लगी कि उन्होंने दुल्हन के लिए सूट खरीदने है.

इसके बाद बेटा पवन कुमार, कमल कुमार, बेटी उषा रानी दुल्हन रानिता और सोनू गाड़ी में बैठकर मैन बाजार पांवटा साहिब में आ गये तथा गुरुद्वारा के सामने मैन बाजार पांवटा में उतर गये.

इस बीच महिला की साथी सोनू हल्ला करने लगी. इस पर गिरोह की सदस्य प्रमिला व कांता भी अचानक हमारे पास आ गई और उसी वक्त रवि कार लेकर पहुंचा और रानिता और सोनू को गाड़ी में बिठाकर भाग गया.

इनकी गिरोह की कांता और अन्य को ओमप्रकाश के परिवार ने पकड़ लिया तो उसने भरोसा दिया कि दुल्हन को समझाकर करनाल भेज दिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

बेइज्जती के डर से नहीं दी शिकायत

ओमप्रकाश का परिवार शर्म के मारे थाने में नहीं गया. बाद में उन्हें फोन बंद मिला तो समझ आई कि उनके साथ ठगी हुई है और यह पेशेवर गैंग है, जो शादी करवाने के नाम पर लोगों से लाखो रुपये ठगते हैं.

पावंटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420,120-B IPC में पंजीकृत थाना किया है.

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...