हिमाचलः धर्मशाला में 26 साल की आकांक्षा झरने में डूबी, कुल्लू में खड्ढ में नहाने उतरा छात्र डूबा

--Advertisement--

Image

कुल्लू/धर्मशाला – हिमखबर टीम 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और कांगड़ा जिले में डूबने से युवक और युवती की मौत हो गई. युवती जहां झरने के पास घूमने गई थी, वहीं, कुल्लू में छात्र खड्ड में नहाने उतरा था. पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला के पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत गलू स्थित झरने में डूबने से युवती की मौत हो गई है. यह युवती धर्मकोट में किराये के कमरे में रहती थी.

बुधवार शाम को वह घूमने के लिए गलू झरने की तरफ निकली और बाद में दो से ढाई घंटे बाद पानी में युवती का शव लोगों ने देखा और पुलिस को सूचित किया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. युवती की पहचान आकांक्षा (26), नूरपुर के रूप में हुई है.

खड्ड में नहाने गए छात्र की मौत

कुल्लू जिला मुख्यालय की लगघाटी के डुंखरीगाहर पंचायत के तहत कढ़ेई की सरवरी खड्ड में छात्र डूब गया. 18 साल का विनीत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शालंग में पढ़ता था.

बुधवार शाम को वह अपने चार साथियों के साथ सरवरी खड्ड में नहाने गया था. इसी दौरान छात्र गहरे पानी में डूब गया. साथियों बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. पानी की गहराई अधिक होने की वजह से काफी मशक्कत के बाद शव निकाला गया.

साथियों के बयान दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को जिला अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. छात्र की पहचान विनीत ठाकुर(18) गांव लियानी, शालंग, कुल्लू के रूप में हुई है. एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि नहाते समय छात्र गहरे पानी में डूब गया था. पुलिस ने परिजनों के साथ-साथ साथियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...