नूरपुर में हादसा; हाईवे पर भिड़ीं दो कारें, 7 घायल, बच्चे की हालत नाजुक

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में हादसा हुआ है. यहां पर दो गाड़ियों में टक्कर के चलते कुल सात लोग घायल हो गए हैं.

घायलों में एक बच्चे की हालात नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नूरपुर में पठानकोट-मंडी राष्टीय राजमार्ग पर खज़्ज़िया के नज़दीक पेट्रोल पंप के पास ये दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गई.

एक गाड़ी सवार परिवार बगलामुखी (कोटला) माता के दर्शन के लिए जा रहा था. दूसरी गाड़ी कांगड़ा से चंबा की ओर से जा रही थी.

इस दौरान हाईवे पर दोनों में भिड़ंत हो गई. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि घायल ककीरा(चंबा) के रहने वाले हैं और एक बच्चे की हालात गंभीर है.

घायलों में दो बच्चे शामिल हैं. उधर, प्राथमिक उपचार के बाद 8 साल के घायल बच्चे लक्षित को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

घायलों में राम प्रसाद (57), सीमा देवी (34 )बर्ष, लक्षित (8),अभनिश शर्मा (7), दृष्टि (9) तथा ड्राइवर अनूप, गांव भटियात, चंबा (30) शामिल है. इसमें एक बच्चे लक्षित की हालात नाजुक है,जिसे टांडा रैफर कर दिया गया है.

दूसरी गाड़ी के चालक अनवर अली (65) निवासी पठानकोट का इलाज सिविल अस्पताल नूरपुर में चल रहा है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...