हिमाचल में पिता की दरिंदगी, 9 साल की बेटी से किया दुराचार….गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक पिता की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 9 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने वाले हैवान बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मासूम बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इसके मुताबिक सबसे बड़ी बेटी की उम्र 9 साल है।

पीड़ित पक्ष की महिला ने पुलिस को बताया कि 31 मई को जब वो निजी कंपनी से डयूटी करने के बाद लौटी तो बच्ची ने बताया कि 27 मई को जब वो स्कूल से लौटी तो पापा ने इसे प्यार करने के लिए कहा। फिर उसके बाद उसके कपड़े उतार दिए।

मासूम बच्ची ने रोते-रोते अपनी मां को ये भी बताया कि पापा ने उसे कमरे में बंद कर गलत काम किया है।

हालांकि, पुष्टि नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि पिता ने अपनी करतूत की पुनरावृति की। इसी के बाद बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को 31 मई को घर वापस आने पर दी।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 376एबी को शामिल किया है। 376एबी के प्रावधानों के मुताबिक अगर पीड़िता की उम्र 12 साल से कम है तो इसमें सख्त सजा के प्रावधान हैं।

इसकी अवधि 20 साल से कम नहीं हो सकती। साथ ही शेष आजीवन कारावास को दोषी पाए गए व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए किया जा सकता है। इस सेक्शन में मृत्यु दंड का भी प्रावधान है।

उधर, ये जानकारी भी सामने आ रही है कि मेडिकल में बच्ची से दुराचार की पुष्टि हो गई है।

गौरतलब है कि पांवटा साहिब में महज दो दिन के भीतर दुष्कर्म की ये तीसरी घटना सामने आई है।

भगानी क्षेत्र की रहने वाली एक 19 साल की युवती ने मिश्रवाला के युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोप लगाया है।

वहीं एक 16 साल की किशोरी ने दो युवकों पर जबरन घर में घुसकर दुराचार का मामला दर्ज करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...