जिला परिषद मनोज ने वन विभाग व स्थानीय लोगों ने साथ मिलकर बुझाई चुवाड़ी जंगल की आग

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जैसे जैसे गर्मियों का मौसम आता है वैसे वैसे पहाड़ी क्षेत्रों में आगजनी की घटनायें भी बढ़ती जाती है । इस वर्ष भी जिला चम्बा के लगभग हर पहाड़ी पर धुंआ दिख रहा है । ऐसी ही घटना जिला चम्बा की ग्राम पंचायत सराहन के चुवाड़ा जंगल में देखने को मिली ।

शुक्रवार को शाम करीबन चार बजे किसी ने जंगल में आग लगा दी । आग इतनी भयानक थी कि काफी हद तक जंगल तबाह हो गया । वहीं मौके पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मौके पर पहुंचे साथ में वन विभाग से वन रक्षक भुवन पाल वहां के स्थानीय चौकीदार के साथ साथ वहां के करीबन 25-30 लोग वहां पहुंचे ।

जान जोखिम में डाल करीबन तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । इससे जिला परिषद सदस्य, वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों से वन संपदा का काफी नुकासान होने से बच गया । अगर समय रहते इस पर काबू न पाया जाता तो वन संपदा को तो नुकसान होना ही था साथ में कई घर इसकी चपेट में आ जाते ।

वहीं जिला परिषद मनोज कुमार ने बताया कि चम्बा के अंदर जो जंगलों को जलाने का कार्य किया जा रहा है वो काफी निंदनीय कृत्त्य है । उन्होने स्थानीय लोगों से भी आह्वान किया है कि कोई भी इस तरह की घटिया हरकत करता पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें और ऐसे लोगों पर कार्यवाही करवायें ताकि भविष्य में भी कोई ऐसा कार्य करने से पहले सोचे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...