जान बचाने के लिए नदी में कूदे व्‍यक्ति की मिली लाश, सिर पर डंडे से किया था वार और पानी में भी मारे थे पत्‍थर

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हमलावरों से बचने के लिए होली के दिन ब्यास नदी में कूदे व्यक्ति का शव गोताखोरों ने 24 घंटे बाद ढूंढ निकाला है। शव की शिनाख्‍त मंडी शहर के रामनगर निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। हमलावरों ने उसके सिर पर डंडे का वार व पत्थर मारे थे।

सीसीटीवी फुटेज व मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो से यह बात सामने आई है। सदर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित रामनगर के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।

राजकुमार का आरोपितों के साथ काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर अकसर दोनों पक्षों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस के पास पहले कई शिकायतें दर्ज हैं। होली के दिन दोपहर बाद राजकुमार का अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया था। तैश में आकर उसने अपने एक पड़ोसी के सिर पर लोहे की राड से वार कर उसे घायल कर दिया था। उसके बाद वह घर से फरार हो गया था।

पड़ोसियों ने इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी थी। देर शाम वह भ्यूली पुल के पास मिला था। खुद को बचाने के लिए राजकुमार भागता हुआ भ्यूली पुल से उतर कर ब्यास नदी के किनारे चला गया। पीछा कर रहे एक आरोपित ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद राजकुमार ब्यास नदी में कूद गया था। नदी के एक तट पर इकट्ठे हुए आरोपितों ने उस पर पथराव कर दिया। इससे गंभीर घायल होने से राजकुमार पानी के तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई थी।

सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने राजकुमार की तलाश में सर्च अभियान चलाया था। गोताखोरों की मदद ली गई थी। रविवार देर शाम उसका शव भ्यूली पुल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने राजकुमार की हत्या के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...