टांडा में फिर जवाब दे गई लिफ्ट, अचानक लिफ्ट बंद होने से फंसे 10 लोग, मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

प्रदेश के सबसे बड़े दूसरे मेडिकल कालेज टांडा में एक बार फिर लिफ्ट के अचानक बंद होने कारण लगभग दस लोगों के 15 मिनट तक फंसे रहने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकद्मरी के अनुसार टांडा में लिफ्ट नंबर तीन अचानक बंद हो गई और उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरा मच गई।

लिफ्ट में सवार असलम निवासी 32 मील ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार को मिलने के बाद जैसे ही उक्त लिफ्ट में चौथे फ्लोर से सवार होकर ग्राउंड फ्लोर के लिए निकले, तो तीसरे फ्लोर पर लिफ्ट अचानक लिफ्ट बंद हो गई। जिसके बाद लिफ्ट में सवार लोग घबरा गए।

उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा कई बार लिफ्ट के भीतर लगे सायरन के बटन को दबाया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने अपने जानकार से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया, तो उन्होंने वहां पहुंच के लिफ्ट खुलवाया।

लिफ़्ट में फंसे लोगों का कहना है कि अगर लिफ्ट में किसी तरह की समस्या हो, तो अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे मरम्मत तक बंद रखना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस बारे टांडा के एमएस से बात करना चाही तो वे बैठक व्यस्त होने के कारण वह बात नहीं कर पाए और टांडा डिप्टी एमएस डाक्टर अरविंद का कहना है कि इस बारे आप एमएस से संपर्क करें।

उल्लेखनीय है कि यह कोई पहला मौका नहीं था कि इस तरह से टांडा में लोग लिफ्ट की खराबी के कारण फंसे हो ओर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...