स्थायी नीति नहीं बनी तो सड़कों पर उतरेंगे आऊटसोर्स कर्मचारी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पंडित जवाहरलाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा में कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों की बैठक बुधवार को चौगान नम्बर-5 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश आऊटसोर्स कर्मचारी महासंघ इकाई चम्बा के अध्यक्ष ललित शर्मा ने की।

इस दौरान मैडीकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर मंथन किया गया। अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी बीते लंबे समय से स्थाई नीति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें मात्र आश्वासन ही मिले हैं।

उन्होंने कहा कि मैडीकल कालेज चम्बा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। इसलिए प्रदेश के सभी मैडीकल कालेजों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को किसी भी सूरत में नजरअंदाज ना किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार की ओर से स्थाई नीति न बनाई गई तो सभी आउटसोर्स कर्मचारी एकजुट होकर सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस बैठक में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, तकनीकी सहायक, ओ.टी.ए., पेशंट केयर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, म्यूजिम कुरेटर, ई.सी.जी. टैक्नीशियन, के अलावा बिजली विभाग, खाद्य एवं आपूॢत विभाग, ट्रेजरी, जल शक्ति विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में कार्यरत 100-150 आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...