डेढ़ साल बाद मरीजों को टांडा अस्पताल में मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

प्रदेश के दूसरे पड़े मेडिकल कॉलेज टांडा में डेढ़ साल बाद मरीजों के सीटी स्कैन हो सकेंगे। कोविड काल शुरू होते ही टांडा अस्पताल में खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन की सुविधा बुधवार से फिर से मरीजों के लिए मिलना शुरू हो जाएगी। अब मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए धर्मशाला अस्पताल या अन्य निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार टांडा में कोविड काल शुरू होते ही यहां सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। इस दौरान इस मशीन को ठीक करवाने के लिए कई प्रयास किए गए। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने विधानसभा में खराब सीटी स्कैन मशीन का मसला जोर शोर से उठाया था। हाल ही में टांडा में आयोजित आरकेएस की बैठक में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी यह मामला मीडिया ने उठाया था।

वहीं सीएम के कांगड़ा दौरे के दौरान भी मरीजों को इस वजह से हो रही असुविधा को लेकर सवाल किया गया। अमर उजाला में भी कई बार यह मुद्दा प्रमुखता उठाया गया। अब राहत की बात यह है कि टांडा अस्पताल में सीटी स्कैन की नई मशीन लग गई है। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करने आ रहे हैं।

टांडा मेडिकल कॉलेज में जिला कांगड़ा सहित चंबा, हमीरपुर, मंडी तक के हजारों मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं। अब टांडा में यह सुविधा शुरू होने से उन्हें निजी अस्पतालों में जाकर महंगे दामों पर सीटी स्कैन नहीं करवाना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...