इन्दौरा में अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

--Advertisement--

Image

इंदौरा- ब्यूरो रिपोर्ट 

आज वीरवार को उपमंडल इंदौरा के अधीन पड़ती ग्राम पंचायत घंडरा के गांव मंड घंडरा में एसडीएम इंदौरा की अगुवाई में एक दल मंड घंडरा में एक परिवार द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ाई गई सरकारी 44 कनाल भूमि जिसका खसरा नंबर 2269 को कब्ज़ा धारियों से मुक्त करवाने के लिए पहुंचे l इस टीम में एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम, थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल थे।

इस विषय पर जानकारी देते हुए एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि यह मामला नायब तहसीलदार कोर्ट इंदौरा में विचाराधीन था। जिस पर पूरी न्यायिक प्रक्रिया के इन कब्जधारियों को अपने मकान व जमीन खाली करने के आदेश जारी किये गये थे, परन्तु इन कब्जाधारियों द्वारा इस जमीन को खाली नहीं किया गया। जिस पर आज कारवाही के लिये आज प्रसाशन व पुलिस सहित इन कब्जों को हटा कर सरकारी जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त करवा कर हल्का पटवारी के सपुर्द कर दिया है।

बहीं कब्जाधारियों के परिवार में छोटे छोटे बच्चों व सर्दी के मौसम को देखते हुए परिवार के रहने के लिए घर के एक हिस्से को कुछ समय के लिए खाली नहीं करवाया गया है परन्तु कुछ दिनों के उपरान्त उसको भी खाली करवा दिया जायेगा।

इस कार्यवाही से पशासन ने अबैध कब्जाधारियों को यह मैसेज दे दिया है कि जिन जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा जमाया है अब उनकी खैर नहीं है, अबैध कब्जाधारियों के खिलाफ आज इंदौरा प्रशासन ने इसका आगाज कर दिया है।

ज्ञात रहे कि इंदौरा विधानसभा में हज़ारों कनाल भूमि पर अबैध कब्जा जमाये हुए हैं और अगर यह भूमि अबैध कब्जाधारियों से मुक्त होती है तो प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपयों की आमदन शुरू हो सकती है जिन बड़े बड़े उद्योगों की बात प्रदेश सरकार करती है बह बड़ी आसानी से इंदौरा विधानसभा में स्थापित किये जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...