गीता प्रश्नोत्तरी व गीता श्लोक प्रतियोगिता आयोजित

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- राजीव जसवाल 

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को मोह से मुक्ति दिलाने तथा स्वधर्म व कत्र्तव्य पालन के लिए कुरुक्षेत्र की भूमि पर गीता का उपदेश दिया था। इस दिन को गीता जयंति के रूप में मनाया जाता है।

यह बात गीता जयंति के उपलक्ष्य पर नगरोटा बगवां कालेज की प्रो. स्वर्ण लता शर्मा ने कही। प्रो. स्वर्ण लता के निर्देशन में गीता जयंति के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रिंसिपल डा. अशोक चौधरी ने की।

प्रो. स्वर्ण लता शर्मा ने बताया कि इस दौरान गीता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें बीए प्रथम वर्ष तथा बीए तृतीय वर्ष के स्टूडेंटस में प्रतिद्वंदता हुई, जिसमें बीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंटस की टीम विजेता रही।

दूसरी स्पर्धा में गीता के श्लोकों का वाचन किया गया, जिसमें बीए तृतीय वर्ष की नीतिका ने पहला, विकास चौधरी ने दूसरा और नैंसी व अनुराग तृतीय स्थान पर रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...