शरारती तत्‍वों ने झोंपड़ी और पराली के ढेर में लगाई आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

इंदौरा- ब्यूरो रिपोर्ट

घंडरां में झोंपड़ी व पराली में आग लगने से दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि लाखों का नुकसान हो गया। मामले की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय पटवारी को नकुसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि उपमंडल इंदौरा के तहत आने वाले गांव घंडरां में शरारती तत्वों ने एक झोंपड़ी व पराली को आग लगा दी। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने यह जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी।

प्रशासन ने कंदरोड़ी में सेना को सूचित किया और वहां से दमकल वाहन भेजने का आग्रह किया। ऐसे में सेना की टीम अग्निशमन वाहन सहित मौके पर पहुंची। रात करीब एक बजे आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, लेकिन आग इतना ज्यादा भयंकर रूप ले चुकी थी बुझाने में सफलता मिल माना मुश्किल था, लेकिन टीम व अन्य लोग आग बुझाने में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही।

शरारती तत्वों की ओर से लगाई गई आग के कारण गामा पुत्र जमा की झोंपड़ी व पराली आग की भेंट चढ़ गई। आग की घटना से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दो दिनों में क्षेत्र में समुदाय विशेष की झोंपड़ियों व पराली में आग की यह दूसरी घटना है।

यह बोले एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम

पटवारी को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार को कानून व नियम के तहत उचित आर्थिक मदद की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...