डीसी से बोली बुजुर्ग, बहू नहीं देती है खाना, करती है पिटाई, जानिए फिर कैसे सुलझा मामला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

एक बुजुर्ग मां शिकायत लेकर वीरवार को हमीरपुर डीसी आफिस पहुंच गईं। 70 वर्षीय सीता देवी के हाथ में शिकायत पत्र था जिसमें लिखा था कि बेटा व बहू उसका ख्याल नहीं रख रहे। डीसी देबाश्वेता बानिक के कार्यालय जैसी ही बुजुर्ग पहुंची तो उन्होंने पूछा, ‘माता जी! क्या बात है?Ó महिला ने शिकायत पत्र उपायुक्त को सौंपा और कहने लगी कि बहू उसके बेटे को कहती है कि मां को खाना नहीं देना है। इसे घर से निकाल दो। साथ ही गाली-गलौज भी करती है।

वृद्धा ने कहा कि उसका बेटा अच्छा है। उसे कुछ मत कहना, लेकिन बहू उसे डराती है। उपायुक्त ने तुरंत स्टाफ को निर्देश दिए कि महिला के बेटे बलवीर व बहू किरण का टेलीफोन नंबर लेकर उनकी बात करवाएं।

फिर उपायुक्त ने बेटे को डीसी कार्यालय तलब किया और उसे मां का ख्याल रखने के लिए समझाया। यही नहीं, उपायुक्त ने बहू को भी उसके पति के माध्यम से संदेश भेजा कि बुजुर्ग सास का अच्छे से ख्याल रखे, ताकि दूसरी बार शिकायत उनके पास न पहुंचे अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने बुजुर्ग को उसके बेटे के साथ घर भेजा। बताया कि बुजुर्ग की रक्षा करें, ख्याल रखें और उसे समय-समय पर भोजन दें। उसके साथ न तो मारपीट की जाए और न ही गाली-गलौज किया जाए।

उपायुक्त के इस तरह के कार्य की समाज के लोगों में काफी सराहना हो रही है। उपायुक्त के इस कदम से समाज में रहने वालों में भी बेहतर संदेश जाएगा।

उपायुक्त देबाश्वेता बानिक ने कहा कि बुजुर्ग महिला सीता देवी की शिकायत मिली और उसका समाधान उसी समय कर दिया गया है। बेटे व बहू को मां का ध्यान रखने को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...