हिमाचल में जल शक्ति विभाग में आठ हजार पद भरेगी प्रदेश सरकार, पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग में सरकार आठ हजार पदों को भरेगी। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति दी है। पहले 1578 पद भरने की स्वीकृति दी। इसमें से अधिकांश की भर्ती हो गई। इसके बाद 2322 को स्वीकृत किया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का काम मशीन से हो जाता है, लेकिन जन शक्ति विभाग में मैन पावर चाहिए। उन्होंने डाइंग काडर घोषित करने के लिए पूर्व काग्रेस सरकार को जिम्मेवार ठहराया। कहा कि 2004-05 में उन्होंने दैनिक वेतनभोगी, वर्कचार्ज कर्मियों को डाइंग काडर में डाला। इनके रिटायर होने के साथ ही ये पद भी समाप्त हो गए।

दोबारा नहीं भरे जा सकते थे, जबकि तब पेयजल और सिंचाई योजनाएं काफी कम थी। अब 12 हजार पार हो गई है। अब तो जल जीवन मिशन भी आया है। इसमें मैन पावर की और जरूरत है। इस कारण सरकार ने विभाग के माध्यम से भर्ती करने की अनुमति दी। विभाग ने यह भर्ती आरंभ की।

विधायक होशियार सिंह ने पूछा था कि काडर ने किसने कब, कहां और कैसे मारा, क्यों डाइंग या मरा हुआ घोषित किया गया। उनके सवाल के दौरान सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंसी के ठहाके लगाए। उन्होंने कहा कि देहरा में ही 464 पदों को डाइंग घोषित कर समाप्त कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...