हिमाचल में फ‍िर दरका पहाड़, श्रीरेणुकाजी के समीप हरिपुरधार नाहन मार्ग पर आ गया भारी मलबा

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर पहाड़ दरक गया है। जिला सिरमौर में पिछले एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन से कई मार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो रहे हैं। नाहन-श्रीरेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग बंद हो गया।

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर पहाड़ दरक गया है। जिला सिरमौर में पिछले एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन से कई मार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के करीब नाहन-श्रीरेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग ददाहू से एक किलोमीटर आगे भूस्खलन से पूरी तरह बंद हो गया।

सोमवार से ही यहां पर हल्का भूस्खलन हो रहा था तथा बारिश के काारण पहाड़ से पत्थर भी गिर रहे थे। मंगलवार सुबह जैसे ही मशीन इस स्थान तथा भूस्खलन पर मलबा साफ कर रही थी, तो अचानक से भूस्खलन से पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया और श्रीरेणुकाजी हरिपुरधार मार्ग बाधित हो गया।

अभी भी मार्ग पर भूस्खलन हो रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन रखी है। जैसे ही पहाड़ से भूस्खलन बंद होगा, सड़क बाहल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन इसमें काफी समय लग सकता है क्‍योंकि मलबा बहुत ज्‍यादा है।

लोक निर्माण विभाग संगडाह उपमंडल के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि सोमवार से ही स्थान पर हल्का भूस्‍खलन हो रहा था, जिसे देखते हुए वहां पर जेसीबी मशीन तैनात की गई थी। जो पहाड़ से पत्थर गिर रहे थे, उन्हें रोड से हटाया जा रहा था।

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। अभी भी हल्का भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन बंद होते ही सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...