HRTC के घाटे का एक कारण सीमावर्ती क्षेत्रों से दूसरे राज्यों की बस ट्रांसपोर्टरों द्वारा सवारियों का लाना व ले जाना

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष

हिमाचल पथ परिवहन के घाटे का एक कारण सीमावर्ती क्षेत्रों से दूसरे राज्यों के बसों व प्राइवेट बस ट्रांसपोर्टरों द्वारा सवारियों का लाना व ले जाना भी है।

बीबीएन क्षेत्र के बद्दी बार्डर पर दूसरे राज्यों की बसों व प्राइवेट बसों को आने की अनुमति नहीं है। परिणामस्वरूप बीबीएन में लाखो की संख्या में काम करने वाले कामगार बद्दी बॉर्डर व बेरियर से पुल के पार अस्थायी बस स्टैंड से प्राइवेट बसों व दूसरे राज्यों की बसों से हर रोज यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा व दिल्ली की यात्रा पर आते जाते है।

 

वहीं हर रोज सैंकड़ों यात्री व कामगार हिमाचल में घूमने व अपनी रोजी रोटी कमाने आते हैं, क्योंकि प्रदेश में बी,बी,एन उद्योगिक हब है व यहां पर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए पर्याप्त रोजगार है। यहां पर आने वाले लोगों से परिवहन के रूप में लाभ सिर्फ प्राइवेट ट्रांसपोर्टरस उठा रहे हैं, हालाकिं इन के पास किसी भी अधिकृत अधिकारी की अनुमति या वैद्य परमिट नही है ।

 

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि बद्दी पुल पार बने अस्थायी बस स्टैंड से 25 से 30 बसें सीधी बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, और बिहार जाती है। जानकारों का कहना है कि यदि हिमाचल सरकार का परिवहन निगम बद्दी बस स्टैंड से यू पी और बिहार के विभिन्न स्टेशनो के लिए सीधी बसें चलाती है तो हर माह करोड़ो का राजस्व कमा कर अपने घाटे की प्रतिपूर्ति कर सकती

इस विषय पर जब हमारे पत्रकार ने हिमाचल के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से दूरभाष पर बातचीत की तो इस दौरान मंत्री ने बताया कि सरकार जल्दी ही दूसरे राज्यों के लिए बसें चलाने के संबंध में निर्णय लेने वाली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...