देहरादून,अतुल उनियाल
कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस चुकी है इसी के चलते कांग्रेस ने दीपिका पांडे सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के केसी वेणुगोपाल राय ने प्रेस रिलीज जारी करके यह सूचना प्रेषित की।
कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव काफी अहम है क्योंकि 2017 में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह से हार हुई थी भाजपा 57 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और सत्ता पर काबिज हो गई थी कांग्रेस को केवल 11 सीटों से संतोष करना पड़ा था 2022 में कांग्रेस के सामने काफी चुनौतियां होंगी।
कौन है दीपिका पांडे सिंह..?
आपको बता दें कि दीपिका पांडे सिंह झारखंड से कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं वर्तमान में वह महिला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव हैं पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदेश, जिला अध्यक्ष गोड्डा एवं युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री रह चुकी हैं।
दीपिका पांडे सिंह के सामने कांग्रेस पार्टी को 2022 में सत्ता में काबिज करने की जिम्मेदारी होगी,अभी 1 साल पूर्व ही कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के पूर्व विधायक कांग्रेस के कद्दावर नेता देवेंद्र यादव को प्रदेश का प्रभारी बनाया था।