कोरोना को मात देकर सतरह दिन कार्यालय पहुंचे उपमंडल अधिकारी नागरिक

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां, जस्वाल 

कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण की चपेट में आये उप मण्डल अधिकारी (नागरिक) श्री शशी पाल नेगी पूरी तरह से स्वस्थ होने के उपरांत आज सुबह जब अपने कार्यलय पहुंचे तो तहसीलदार कुलताज सिंह की अगुवाई में कार्यलय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलों व तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें सुनहरे भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी !

गौरतलब है की पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना के खिलाफ जंग में उमण्डल नगरोटा बगवां की कमान संभाल रहे श्री शशि पाल नेगी लोगों तक हर सम्भव सहायता पहुँचा रहे हैं वह स्वयं संक्रमित होने के बाद भी घर से ही इस महामारी के खिलाफ जंग के लिए प्रशाशनिक अमले का मार्गदर्शन करने के साथ साथ संक्रमित लोगों से भी सम्वाद स्थापित करते रहे ताकि किसी को कोई समस्या न आये !

कार्यलय पहुंचने पर उन्होंने चिरपरिचित अंदाज़ में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का हाल चाल जाना और उनके द्वारा किये गए स्वागत के लिए धन्यबाद किया! उन्होंने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर के भयंकर परिणाम देखने को मिले हैं अतः इस महामारी ने पूरे विश्व को झकजोर कर रख दिया है उन्होंने समाज मे सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इस बीमारी के गभीर परिणामों से बचा जा सकता है जिसके लिए हमे सरकार द्वारा सुझये गए नियमों का पालन करना चाहिये ताकि हम अपने आप सहित समाज और देश को सुरक्षित रख सकें

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...