कोटला के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल के गांव भरनोली में अचानक आग लगने से पशुशाला व रसोई जलकर राख

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयंम 

पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल के गांव भरनोली में अचानक आग लगने से पशुशाला व रसोई जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार करीबन 3:20 बजे पुलिस चौकी कोटला में सूचना मिली कि गांव भरनोली में ओम प्रकाश सहित उसके भाइयों के घर में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा की टीम मौके पर पहुंची । तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। लोगों ने आग को बुझाने में काफी मशक्कत की। मुताबिक जानकारी ओम प्रकाश ने साफ-सफाई करके घास-फूस को आग लगाई थी कि हवा चलने पर आग एकदम फैल गई। आग ने ओम प्रकाश के भाई पवन व शंकर दास की पशुशाला व रसोई को चपेट में ले लिया जिससे करीब 20 हजार का नुकसान होना पाया जा रहा है जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा भी मौका पर पहुंचे तथा मौका पर पांच हजार रुपए की फौरी राहत पीड़ितों को दी गई। नायब तहसीलदार जीवन शर्मा ने कहा कि पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रेषित करने को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...