शादी में छत से की नोटों की बारिश, पाकिस्तान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

--Advertisement--

Image

पाकिस्तान, व्यूरो 

 

पाकिस्तान की छबि आमतौर पर एक गरीब और कंगाल देश की है, लेकिन हाल ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि जो देश दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहा है, वहां एक शादी में छत से नोटों की बारिश हो रही है। हाल ही में पाकिस्तान के एक लड़की का ‘पावरी हो रही है’ वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था, उसके बाद अब पाकिस्तानन के पंजाब प्रांत में संपन्न हुई एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

मंडी बहाउद्दीन का है वीडियो

शादी में छत पर खड़े होकर नोटों का उड़ाने वाला ये वीडिया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन इलाके का है। शादी में लड़के पक्ष के लोगों ने बरातियों पर फूल और नोटों की बारिश की गई। इस दौरान जब नोटों की बारिश हुई तो सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर नोटों को लूटने के लिए इकट्ठा हो गए। अब सोशल मीडिया पर ये वीडिया काफी धूम मचा रहा है।

कंगाल पाकिस्तान का ये वीडियो देख सब हैरान

इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिरकार कंगाली की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान में ये सब कैसे मुमकिन है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक दूल्हे के भाई विदेश में रहते हैं और अपने भाई की शादी के लिए खास तौर पर पाकिस्तान आए थे। उन्होंने ही ये इंतजाम किए थे।

उन्होंने बरातियों पर नोटों और फूलों की बारिश करने के लिए हेलिकॉप्टर भी किराए पर लिया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाद में स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया कि उन्होंने इसकी अनुमति क्यों नहीं ली। गौरतलब है कि इसके पहले भी पाकिस्तान से ऐसे वीडियो सामने आए हैं। पाक के गुजरांवाला इलाके में उद्योगपति ने भी बेटे की शादी में बारातियों पर डॉलर की बारिश करवाई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...