ऊना में कोरोना विस्फोट,नर्सिंग कॉलेज की 32 छात्राएं निकली पॉजीटिव

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

जिला में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। हरोली उपमंडल के बढ़ेड़ा स्थित हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज की 6 छात्राएं पॉजीटिव आने के बाद आज इसी कॉलेज की 32 छात्राएं एक साथ पॉजीटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य खंड हरोली की टीम ने बी.एम.ओ. डा. संजय मनकोटिया के निर्देशों पर कॉलेज कैंपस में पहुंच कर पूरे स्टाफ और सभी छात्राओं के टैस्ट किए थे जिनमें से आज 32 छात्राएं पॉजीटिव पाई गई हैं। अब इस कॉलेज की कुल 38 छात्राएं पॉजीटिव पाई गई हैं।

कॉलेज कैंपस को कन्टेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया चली हुई है और इतनी अधिक संख्या में छात्राओं के पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन की धुकधुकी भी बढ़ गई है। सी.एम.ओ. डा. रमन कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजीटिव आई छात्राओं को कॉलेज के हॉस्टल में ही आइसोलेट किया गया है और उनके इलाज को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमाचल के बरोटीवाला में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते...

जुकयानी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी महिला ने कबूला जुर्म; जांच में सामने आई अहम कड़ी

जुकयानी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।...